UP Lekhpal Bharti 2024: यूपी लेखपाल के 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए जारी हुई सूचना यहां देखें सभी जानकारी

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती का इंतजार करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा इस बार लगभग 8000 से अधिक पदों पर लेखपाल की भर्ती देखने को मिल सकती है हजारों की संख्या में अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं अब उनका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जल्द ही इस भर्ती की अधिसूचना जारी की जाएगी आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त मंडल आयुक्त को आदेश जारी किया गया है जो 2024-25 तक राजस्व लेखपाल के रिक्त पदों का अधियाचन उपलब्ध कराए जाने को लेकर है।

UP Lekhpal Bharti 2024 2024

उत्तर प्रदेश में लेखपाल पद हेतु दिव्यांग श्रेणियां के अंतर्गत लेखपाल के रिक्त पदों पर चयन हेतु उपलब्ध कराए गए चयन वर्ष 2022-23 तक के अधियाचन के संदर्भ में प्रक्रिया चल रही है इसके बाद 2024 25 में राजस्व निरीक्षक के पद पर पनौती पदोन्नति के फल स्वरुप खाली हुए पदों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन जल्द भेजा जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती का अधियाचन 12 नवंबर 2024 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं इसके बाद आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इसकी अधिसूचना आयोग द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।

UP Lekhpal Bharti 2024

यूपी लेखपाल भर्ती Details

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के अंतर्गत 8000 से अधिक पदों पर भर्ती आने का अनुमान लगाया जा रहा है यह संख्या 9000 तक पहुंच सकती है पदों की संख्या पदोन्नति हुई लेखपाल और मृतक आश्रित तथा दिव्यांग व्यक्तियों को जोड़ते हुए और भी बढ़ सकती है पदों की निश्चित संख्या आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ही जान सकेंगे।

यूपी लेखपाल भर्ती शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन की बात की जाए तो ऐसे उम्मीदवार जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं की परीक्षा पास है और उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का स्कोर कार्ड रखते हैं तो आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

यूपी लेखपाल भर्ती आयु सीमा

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में आवेदन के लिए आयु सीमा की बात की जाए तो न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 40 साल तक रखी गई है इस आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति को 5 वर्ष की तथा अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी इसके अतिरिक्त PH वर्ग के उम्मीदवारों को भी 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा पैटर्न

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में एग्जाम पैटर्न की बात की जाए तो कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें सामान्य हिंदी, गणित, जनरल नॉलेज और रूलर डेवलपमेंट एंड सोसाइटी से प्रश्न आएंगे।

यूपी लेखपाल भर्ती आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फार्म मांगे जाएंगे आवेदन की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से पुरी की जाएगी आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करने के बाद ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

सभी भर्तियों लेटेस्ट अपडेट के लिए टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें

Leave a Comment